फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रामबन : सड़क हादसे में सात घायल

रामबन : सड़क हादसे में सात घायल

Mon, 09 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रामबन : सड़क हादसे में सात घायल
रामबन। बटोत में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल ग्यारह यात्री घायल हो गए। बटोत-किश्तवाड़ हाईवे पर बरथल फारेस्ट चेक पोस्ट के पास टवेरा टैक्सी ओवरटेक करने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में टवेरा में सवार आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को बटोत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच को गंभीर हालत में जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं हलदलु नाला में इको वैन के गिरने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टवेरा जम्मू से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी। बटोत कस्बे से मात्र दो-तीन किलोमीटर पहले किश्तवाड़ मार्ग पर बरथल फारेस्ट चक पोस्ट के पास एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में टवेरा चालक से बेकाबू होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। नीचे पेड़ होने के कारण वाहन उस पर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, अलबत्ता उसमें सवार आठ यात्री अजीत कुमार निवासी हडियाल किश्तवाड़, तीरथ राम निवासी पाडर, दीक्षा निवासी किश्तवाड़, ओमप्रकाश निवासी हडियाल, शाम लाल निवासी जगटी नगरोटा, साजन कुमार निवासी हडियाल, अजय कुमार निवासी किश्तवाड़ व एक अन्य घायल हो गए। सभी को लोगों ने पुलिस की मदद उठाकर बटोत अस्पताल पहुंचाया। इनमें से पांच को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को बटोत के हलदलु नाला में एक इको वैन असंतुलित होकर गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार तीन लोग सुरेश कुमार निवासी ठाठरी, दर्शन सिंह निवासी कंडेली नाला अस्सर और विमल कुमार निवासी अस्सर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को बटोत अस्पताल से जीएमसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed