{"_id":"5b6214924f1c1ba61f8b66f6","slug":"141533154450-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित सात लोग हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित सात लोग हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
sex racket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में दो महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पुरुषों में सेना का दो जवान भी शामिल है। जवान स्थानीय हैं। रैकेट के सरगना तारिक अहमद शेख उर्फ मेहराज भी गिरफ्तार लोगों में शामिल है। बेमिना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के बाद छापेमारी की गई। मामले की जांच जारी है।
गत दिनों राजोरी में पुलिस ने जिले के नौशेरा में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नौशेरा व राजोरी से 11 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने लड़कियों की तस्करी व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। इस रैकेट के जाल काफी दूर तक फैले हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार राजोरी थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने नौशेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नौशेरा व राजोरी के कुछ युवक लड़कियों की तस्करी के अवैध धंधे में शामिल हैं। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ युवकों ने उससे संपर्क कर कहीं जाने को कहा। वह उनमें से कुछ को पहले से जानती थी, इसलिए वह उनके साथ चली गई। वे उसे नौशेरा लेकर गए, वहां कुछ दिन तक उसे करीब 12 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।
उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह किसी के सामने अपना मुंह न खोले। किसी तरह वह खुद को बचा कर वहां से भाग कर घर आ गई और अपनी आप बीती परिवार के लोगों को सुनाई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने उन युवकों को कुछ और युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाते भी देखा है। वह लोग लड़कियों की तस्करी का काम करते हैं। सोमवार को पुलिस ने किशोरी की बताई जगहों पर छापा मारा, और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने राजोरी में कुछ स्थानों पर भी छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अभी तक करीब 11 युवकों को हिरासत में लिया है।