{"_id":"5b3f9dbf4f1c1bb2288b4f02","slug":"141530895807-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ और सेना के संयुक्त पर आतंकी हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ और सेना के संयुक्त पर आतंकी हमला
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकियों ने तीन
स्थानों पर किया ग्रेनेड हमला
-श्रीनगर, पुलवामा में सीआरपीएफ व त्राल में नेका नेतां के घर फेंके ग्रेनेड
-कहीं पर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, इलाके में तलाशी अभियान जारी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर।
आतंकियों ने शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नेकां नेता पर हमला ग्रेनेड हमले किए। श्रीनगर के पंथा चौक में देर शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया। इसके अलावा पुलवामा के तहाब स्थित सीआरपीएफ और सेना के संयुक्त कैंप पर भी ग्रेनेड हमला किया। त्राल में नेकां नेता के घर पर भी ग्रेनेड फेंका गया। तीनों ही हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पार्टी को निशाना बनाया। आतंकियों ने सीआरपीएफ की 132 बटालियन के जवानों को उस समय ग्रेनेड से निशाना बनाया जब वहां जवानों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा था। ग्रेनेड करीब 30 मीटर की दूरी पर फटा। संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ ।
संयुक्त कैंप के गेट पर ग्रेनेड फेंका, संतरी पर गोलियां चलाईं
आतंकियों ने शुक्रवार की देर शाम को पुलवामा के तहाब स्थित सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त कैंप पर हमला किया। आतंकी कैंप के मुख्य गेट के बाहर ग्रेनेड फेंक कर भाग गए। भागने से पहले आतंकियों ने गेट पर खड़े संतरी पर गोलियां भी चलाईं। संतरी की तरफ से इसका जवाब दिया गया। बहरहाल, किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
विज्ञापन
गेट के बाहर फटा ग्रेनेड
पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कि आतंकियों ने यूबीजीएल ग्रेनेड से हमला किया। पुलवामा के तहाब स्थित सीआरपीएफ की 180 बटालियन और सेना की 55 आरआर संयुक्त रूप से कैंप करती हैं। यह ग्रेनेड गेट के बाहर फटा। ग्रेनेड फेंकने के बाद संतरी ने आतंकियों पर गोलियां चलाई और आतंकी भी कुछ राउंड फायर कर भाग गए। फिलहाल इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
नेकां नेता सुभान के घर को बनाया निशाना
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद सुभान भट्ट के घर पर भी हमला किया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। जो पास के एक मकान पर जा गिरा। इससे अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।