{"_id":"5cddcbd4bdec2206fd72bca1","slug":"131558039508-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घगवाल में लोगों ने रेलवे लाइन पर दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घगवाल में लोगों ने रेलवे लाइन पर दिया धरना
विज्ञापन
सांबा। जिले के घगवाल रेलवे स्टेशन पर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि रेलवे विभाग की ओर से रघुचक क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर बनाए गए रेलवे फाटक को बंद कर दिया है, जिसे खोला जाए। गुस्साए लोगों ने रेलवे लाइन पर पहुंच कर रेल सेवा को प्रभावित करने का भी प्रयास किया। रेलवे विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई व धरना भी दिया गया।
घगवाल के स्थानीय लोगों सरपंच विजय टंगोत्रा, भाजपा नेत्री गीता भगत के अनुसार स्थानीय लोग रेलवे अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन घगवाल के पास रेलवे फाटक को जनता के लिए अवरुद्ध कर दिया है, जो घगवाल को लाला चक से जोड़ता है, हालांकि वैकल्पिक मार्ग इससे लगभग 100 मीटर की दूरी पर है, लेकिन स्थानीय लोग इस फाटक को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं। वे रेलवे लाइनों पर बैठ गए और ट्रेनों को रोकने की कोशिश करने लगे।
एडीसी सांबा ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत किया कि उनमें से कुछ लोग इसी मामले पर चर्चा के लिए कल कार्यालय आए थे। इसके बाद, रेलवे की दो पैसेंजर ट्रेनों के ऊपर और नीचे यातायात को रोक दिया गया था जो कि लगभग डेढ़ घंटे तक मार्ग बंद रखा गया। अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने धरना प्रदर्शन बंद किया।