{"_id":"5c48ca95bdec22116d2d76ed","slug":"11548274325-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पलटी, 20 से अधिक बच्चे जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस पलटी, 20 से अधिक बच्चे जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। स्कूली बच्चाें से भरी एक बस बाड़ी खड्ड में एक खड्ड में पलट गई। इस हादसे में करीब 20 बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गई। उन्हें निकट के अस्पताल में उपचार देकर घर भेज दिया गया। बस के पलटने का कारणों का पता नहीं चल सका। माना जा रहा है कि दो दिन हुई बारिश के चलते बस के दबाव से मिट्टी खिसक गई और बस लुढ़क गई।
बाड़ी ब्राह्मणा से करीब 20 किलोमीटर दूर गुड़ा मोड़ स्थित स्टार पब्लिक स्कूल की बस जेके 02 एक्स-2584 बच्चों को लेकर आ रही थी। बाड़ी खड्ड के निकट वह पलट गई और लुढ़क करनाले में गिर गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। इसमें करीब 20 बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य कर बच्चों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही हादसे के बारे में पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने बताया कि स्कूल ने बस को बच्चों को लाने ले जाने के लिए किराए पर लगा रखा है। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोगों का कहना है कि आए दिन स्कूल के बच्चों के साथ कोई न कोई हादसा होता रहता है जिसे देखने के बाद भी प्रशासन आंखें बंद किए है। प्रशासन इन स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है।