फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   होटल में मृत मिला बरेली का युवक

होटल में मृत मिला बरेली का युवक

विज्ञापन
होटल में मृत मिला बरेली का युवक
जम्मू। शहर के त्रिकुटा नगर स्थित होटल में एक युवक का शव मिला है। मृतक उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। उसकी पहचान केशव कुमार के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था और जम्मू में किसी काम के सिलसिले में आया था। मंगलवार की रात को उसने रेलवे स्टेशन के पास होटल शिवम में किराए पर कमरा लिया। बुधवार को काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल में काम करने वालों को शक हुआ। दरवाजे का लाक तोड़ा गया। जब भीतर घुसे तो देखा कि युवक बेड पर बेसुध पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की मदद से सबूत जुटाए हैं। मृतक के घर पर सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए के जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed