फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शहीद जवान को श्रद्धांजलि

शहीद जवान को श्रद्धांजलि

Sat, 09 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शहीद जवान को श्रद्धांजलि
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में बैट हमले के दौरान शहीद हुए जवान सुखविंदर सिंह (26) को शुक्रवार को श्रीनगर स्थित सेना के 15वीं कोर मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को शहीद के पैतृक गांव भेज दिया गया। वह पंजाब के बठिंडा जिले की भक्ता भैका तहसील के हाकिम सिंह वाला गांव के रहने वाले थे। जहां पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सेना की ओर से इस मौके पर कहा गया कि दुख की इस घड़ी में सेना शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह वीरवार को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब नियंत्रण रेखा के करीब उनकी पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाए बैठे बैट दस्ते ने हमला किया था। उन्हें शुरूआती चिकित्सा देने के बाद श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना प्रवक्ता ने बताया कि शहीद सुखविंदर सिंह वर्ष 2012 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट सहित सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed