फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बिश्नाह

बिश्नाह

विज्ञापन
बिश्नाह
बिश्नाह। गांव करेल मनासा में ढाई वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान शिवाय सिंह पुत्र दिवाकर सिंह निवासी रायाए सांबा के रूप में हुई है। शिवाय सिंह अपने नाना के घर करेल मनासा बिश्नाह आया हुआ था। वह खेलते-खेलते नहर में जा गिरा और डूब गया। थोड़ी देर बाद जब बच्चा नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू हुई। किसी ने देखा कि बच्चा नहर में गिरा पड़ा है। लोगों ने नहर से बच्चे को बाहर निकाला और उसे बिश्नाह के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इतना सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed