फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चैंबर ने दागी बाबुओं पर कार्रवाई करने को राज्यपाल को लिखा पत्र

चैंबर ने दागी बाबुओं पर कार्रवाई करने को राज्यपाल को लिखा पत्र

विज्ञापन
चैंबर ने दागी बाबुओं पर कार्रवाई करने को राज्यपाल को लिखा पत्र
जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री सरकारी बाबुओं पर तीखा हमला किया है। अफसरशाही को सरगना का नाम देते हुए राज्यपाल को एक पत्र लिखकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कहा कि दागी बाबुओं की पहचान करें और इनको बाहर का रास्ता दिखाए।
विज्ञापन

चैंबर ने कहा है कि कुछ लोग राज्यपाल शासन का मजा ले रहे हैं। इससे पहले भी बहुत दफा रियासत में राज्यपाल शासन लगा है, लेकिन अबके राज्यपाल शासन में कुछ नहीं हो रहा। अफसरशाही सरगना की तरह काम कर रही है। इस तरह से अफसरों के सरकार में जुगाड़ थे, ठीक उसी तरह से अफसरों के राज्यपाल शासन में भी हैं। यह लोग इसका पूरा लाभ उठा रहे हैं। चैंबर ने यह भी कहा कि राज्यपाल राज्य में शांति और सौहार्द बनाने के लिए बेहतर काम कर रहे हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि दागी बाबुओं की पहचान कर इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए। ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो। इस तरह से सरकार के वक्त अफसरों ने मजा लिया, ठीक उसी तरह से मजा ले रहे हैं, जो काफी शर्मनाक है। ऐसे में इन अफसरों को तत्काल प्रभाव से हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed