फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जोड़ दर्द की दवा मंगाई, दी गई नशा बंदी की

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार शर्मा निवासी बाड़ी ब्राह्मणा ने बताया कि उसने ऑनलाइन जोड़ों के दर्द की दवा मंगवाई थी। जब दवा उसके पास पहुंचाई गई तो उसने 2000 का बिल डिलीवरी ब्वॉय को दे दिया।
विज्ञापन

जब दवा के पौकेट को खोला तो उसमें नशा बंदी की दवाई भेजी गई थी। उसने डिलीवरी ब्वॉय द्वारा दिए गए नंबर पर फोन करना शुरू कर दिया, लेकिन उसके मोबाइल नंबर पर इनकमिंग कॉल की सुविधा ही नहीं थी। उसको जो बिल मिला था उसके ऊपर दिए गए नंबर को भी मिलाया, लेकिन उस पर भी इनकमिंग कॉल की सुविधा नहीं थी। रविंद्र ने बताया कि बिल के ऊपर नानक नगर का पता लिखा हुआ है। अब मैं वहां जाकर उसके बारे में पूछताछ करूंगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने टीवी पर जोड़ों की दर्द की दवा का विज्ञापन देखा था। नंबर मिला कर ऑनलाइन दवाई मंगवाई थी। उसे गलत दवाई भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed