फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

नाबालिग से छेड़छाड और अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत पल्ली एक में नाबालिग से छेड़खानी के बाद अपहरण का प्रयास किया गया। घटना के तीन दिन बाद भी अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन अक्टूबर को बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग लड़की के पिता की तरफ से शिकायत दी गई कि तीन लड़के मनी और काका निवासी चक मुरार और साहिल ने ट्यूशन पढ़ने जा रही उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और बाद में उसका अपहरण करने का भी प्रयास किया। तीनों लड़के गाड़ी में सवार थे। जब बेटी ने घटना का विरोध किया और शोर मचाना शुरू किया तो वे भाग गए। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू की, लेकिन वह फरार हो चुके थे। वारदात के दूसरे दिन भी जब कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो पिता और गांव के लोग बाड़ी ब्राह्मणा थाने पहुंचे। तब पुलिस ने कहा कि जिस जगह यह वारदात हुई है वह बिश्नाह थाने के अंतर्गत आता है। इसलिए बिश्नाह पुलिस इस मसले को हल करेगी।तो पीड़ित पक्ष इसके बाद एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा निहार रंजन के पास पहुंचे। एसडीपीओ ने शिकायत लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंगलवार को शिकायतकर्ता बिश्नाह थाने पहुंचे। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू की। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है एक आरोपी
गौरतलब रहे कि इसमें एक आरोपी साहिल पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। गांव के लोगों ने ही बीच में पढ़ कर उन मुद्दों को खत्म कराया था। इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed