फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,jammu news

एसपीओ ने दुकान से चुराया मोबाइल सीसीटीवी में कैद, दो घंटे बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,theft,jammu news
जम्मू। बस स्टैंड में मोबाइल की दुकान पर स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) दिनदहाड़े मोबाइल चोरी करता पकड़ा गया। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्दी में ही था, उसने पहले दुकानदार को एंड्रायड 4जी मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने उसके सामने चार-पांच मोबाइल रखे, दुकानदार का ध्यान दूसरी तरफ जाते ही एसपीओ ने एक मोबाइल अपनी कमीज में डाल लिया और एटीएम से पैसे निकालने का बहाने वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद जब नहीं लौटा तो दुकानदार ने काउंटर पर रखे मोबाइल की गिनती की तो एक मोबाइल कम था। बाद में एटीएम पर जाकर देखा तो वहां पर भी कोई नहीं था। जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो आरोपी मोबाइल चोरी करता हुआ पाया गया। दुकानदार राजन गुप्ता ने बस स्टैंड पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी, पुलिस ने दो घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बस स्टैंड पुलिस थाने के एसएचओ दिवाकर सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया एसपीओ मोहम्मद शफी शोपियां (श्रीनगर) का रहने वाला है और जम्मू के मोड़ इलाके में तैनात है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले की जंच की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
न्यू प्लॉट में महिला से पर्स झपटने
वाले बाइक सवारों का सुराग नहीं
जम्मू। न्यू प्लाट इलाके में शुक्रवार दोपहर को महिला का पर्स झपटने वाले बाइक सवार दो युवकों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बावजूद इसके पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा नही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं न्यू प्लॉट में ही शुक्रवार को एक युवक ने अपनी बहन से बात करने के बहाने युवती का मोबाइल झपट लिया, हालांकि भागते वक्त आरोपी को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed