{"_id":"610d9e9e8ebc3ec24363c99b","slug":"crime-theft-jammu-news-jammu-city-news-jmu2410478173","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू प्लॉट में दर्जी के घर चोरों ने लगाई सेंध, तीन अन्य घरों के ताले भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू प्लॉट में दर्जी के घर चोरों ने लगाई सेंध, तीन अन्य घरों के ताले भी तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के न्यू प्लॉट क्षेत्र में वीरवार देर रात चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ डाले। इनमें एक घर से शातिर नकदी, गहने और अन्य सामान चोरी कर ले गए। हालांकि अन्य तीन घरों से सामान चोरी नहीं हुआ है।
न्यू प्लॉट के रहने वाले टेलर विजय कुमार परिवार के साथ वीरवार रात अपने किसी रिश्तेदार की मौत का मातम मनाने उनके घर गए थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे जब लौटे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। एक ट्रंक में रखे गहने और दो हजार की नकदी चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में रोष है। न्यू प्लॉट के रहने वाले सुनील डिंपल का कहना है कि पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की दूसरी वर्षगांठ पर सुरक्षा कड़ी होने का दावा किया गया था। बावजूद इसके चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ डाले। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बख्शी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
------
बात करने के बहाने लड़की से फोन
ले भागा युवक, दुकानदारों ने दबोचा
जम्मू। नई बस्ती मार्केट में शॉपिंग करने आई लड़की का मोबाइल फोन लेकर युवक भाग निकला, जिसे लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार दो युवतियां नई बस्ती में पैदल जा रही थीं, तभी एक युवक ने अपनी दीदी से बात करने के बहाने एक लड़की से मोबाइल मांगा। मोबाइल देते ही युवक इसे लेकर भाग निकला, लड़की ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो युवक सामने खड़ी कार से जा टकराया, शोर मचाने पर स्थानीय दुकानदारों ने युवक को धर-दबोचा और गांधी नगर पुलिस थाने के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
---------
पीएचई कर्मचारी को टक्कर
मारने वाला कार चालक काबू
जम्मू। गंग्याल में पीएचई कर्मी को टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान टिंकू कुमार निवासी छन्नी कोठे के रूप में हुई। चार अगस्त की शाम पीएचई कर्मी मदन लाल को गंग्याल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे घायल कर्मी को जीएमसी में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर सीसीटीवी की फुटेज के जरिये आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसे ब्रीजा कार नंबर (जेके 21जी 9510) के साथ काबू कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि उक्त कार शाम 04:09 बजे कुंजवानी चौक से सतवारी की तरफ निकली। 04:11 बजे चालक ने आगे जा रहे दो वाहनों को ओवरटेक किया सड़क पार कर रहे मदन लाल को टक्कर मार कर फरार हो गया। ब्यूरो
----------