फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,jammu news,four arrested theft case

चोरी की दो बाइक, तीन ऑटो के साथ चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,theft,jammu news,four arrested theft case
जम्मू। सतवारी पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के कई वाहनों के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी उधमपुर और जम्मू के कई क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीन ऑटो, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपियों में राकेश कुमार, कर्ण कुमार निवासी बीसी रोड (जम्मू), हिमांशु गिल निवासी रिहाड़ी, समीर अहमद निवासी किश्तवाड़ शामिल हैं। इनके पास से घरों, अलमारी और बाइक के ताले तोड़ने वाले औजार भी मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------
रूईं कातने वाली मशीन की
चपेट आने से युवती की मौत
- सिद्दड़ा में हादसा, रूईं कातने की फैक्ट्री में काम करती थी बटोत की रूबी बेगम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिद्दड़ा क्षेत्र में रूईं कातने वाली मशीन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। रूईं कातने की फैक्ट्री में काम करते वक्त युवती की चुनरी मशीन के पटे के बीच आ गई, जिससे उसका सिर भी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। रूबी बेगम मूल रूप से बटोत (रामबन) की रहने वाली थी और बीते कई सालों से सिद्दड़ा में रूईं कातने वाली मशीन पर काम कर रही थी। यह हादसा बुधवार दोपहर को हुआ। हालांकि घायल अवस्था में युवती को जीएमसी जम्मू में पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

------
जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की मौत
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवती की मौत हो गई। रीनू कुमारी मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली थी और इस समय ग्रेटर कैैलाश में रह रही थी। अपने ही घर में युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने जीएमसी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed