फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime, suspicious death case

Jammu News: पोती को स्कूल लेने गए दादा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
crime, suspicious death case
जम्मू। पोती को स्कूल से लेने गए बख्शी नगर के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को दूसरे दिन डिग्याना के पास उसकी स्कूटी मिली, जबकि लाश जीएमसी में पड़ी थी। परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करतार चंद (60) शनिवार दोपहर पोती सीरत को स्कूल लेने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो सीरत की मां ने अपने पति को फोन कर इसकी जानकारी दी। बताया कि ससुर का मोबाइल स्विच ऑफ है। बाद में सीरत को दादी स्कूल से लेकर आई। देर रात तक भी करतार चंद का पता नहीं चला तो बख्शी नगर थाने में लापता की शिकायत दर्ज कराई। रविवार सुबह परिवार फिर करतार चंद को ढूंढने लगा। डिग्याना के पास सुबह 5 बजे उनकी स्कूटी मिली। परिवार ने गंग्याल थाने में स्कूटी मिलने की जानकारी दी। कुछ देर बाद पता चला कि करतार चंद का शव जीएमसी में पड़ा है। परिवार का कहना है कि वह बीमार थे। बीपी की समस्या रहती थी, लेकिन स्कूटी के पास शव नहीं मिला न ही सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी के अलावा कोई और दिखा। ब्यूरो
विज्ञापन


खेत के कमरे से मिला व्यक्ति का शव

दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के घो मन्हासा में व्यक्ति का शव खेत में बने कमरे में मिला। खेत के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुदाम हुसैन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को जीएमसी के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान रमेश लाल पुत्र बसंत राम निवासी महावीर बस्ती (घो मन्हासा) के रूप में हुई है। रमेश लाल खेत में काम कर परिवार का गुजारा चलाता था। वह शुक्रवार रात को घर से निकला था, लेकिन जब नहीं लौटा तो परिजनों ने रमेश को खोजना शुरू किया। खेत मालिक सुबह चक्कर लगाने गया तो उसने कमरा भीतर से बंद पाया। संदेह होने पर मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed