{"_id":"6191733f5110094dc6060501","slug":"crime-smuggler-jammu-poppy-straw-sumaggling-jammu-city-news-jmu2478374149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को कामयाबी: कश्मीर से पठानकोट जा रही कार से 15 किलो नशीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को कामयाबी: कश्मीर से पठानकोट जा रही कार से 15 किलो नशीला पदार्थ बरामद
Mon, 15 Nov 2021 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:06 AM IST
सार
पुलिस ने कश्मीर से पठानकोट जा रही एक कार से 15 किलो भुक्की बरामद की है। कार सवार दो युवकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर से पठानकोेट जा रही कार (जेके11एए 7065) से पुलिस ने 15 मिलो भुक्की(नशीला पदार्थ) बरामद की है। यह सफलता डिग्याना पुलिस ने पाई है। इस दौरान तस्करी के आरोप में दो कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान मोहम्मद यूसुफ भट्ट और बिलाल अहमद दोनों निवासी पुलवामा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने डिग्याना पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कश्मीर से पठानकोट की तरफ जा रही कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने नाका तोड़ कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार को रोक दिया। तलाशी लेने पर कार से 15 किलो भुक्की बरामद हुई।
विज्ञापन
इस दौरान कार सवार दो युवकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इसे लेकर पंजाब जा रहे थे। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन