फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पुलिस की छापा मार कार्रवाई जारी

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्मणा। समुदाय विशेष के दो गुटों की आपसी भिड़ंत में आरोपियों की धरपकड़ के लिए बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस की छापा मार कार्रवाई 24 घंटे जा रही है। समुदाय विशेष के ढेरों में जाकर उनके घर खंगाले जा रहे हैं। ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। समुदाय विशेष के लोगों को निरंतर थाने ले जाकर आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

गत दिन पुलिस द्वारा भिड़ंत में इस्तेमाल की गई गाड़ी को क्षेत्र से बरामद कर लिया गया थाख् और वारदात के दिन से लेकर आज तक समुदाय विशेष की महिलाओं और पुरुषों यहां तक कि बच्चों को भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दूसरी ओर जो भी आरोपी इस वारदात में शामिल हैं और बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में डाबर फैक्ट्री और सरोर अड्डा क्षेत्र में जिनके घर कच्चे कुल्ले के बने हैं वह मवेशियों को लेकर परिवार के साथ बाहरी क्षेत्रों में जा रहे हैं। ताकि पुलिस से दूरी बनाकर आरोपियों को बचाया जा सके। पुलिस की निरंतर कार्रवाई से आरोपियों के घरवाले काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों के सानिध्य में आने वाले लोगों को रोका जा रहा है, लेकिन देर सबेर वह अपने क्षेत्र को छोड़कर दूसरे क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे साफ जाहिर होता है कि समुदाय विशेष के लोग आरोपियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक लगभग 10 से 12 डेरे बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र से पलायन करके दूसरे क्षेत्रों में चले गए हैं। ज्यादातर पलायन पहाड़ी क्षेत्रों की ओर किया जा रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए समुदाय विशेष के लोगों से थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में खाली हाथ ही बैठी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दो गुटों में भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिनमें से इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। एक युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया था। एक अभी भी लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed