{"_id":"62168150c5616358cf105638","slug":"crime-samba-news-jmu254446830","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि विकास कुमार उर्फ बिका निवासी कठुआ वर्तमान में बड़ी ब्राह्मणा में परिवार के साथ रह रहा है। उसने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। महिला ने बताया कि बिका और उसकी बेटी एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों के परिवार ही जगह किराए पर रहते हैं।
महिला ने बताया कि बिका उसे और उसकी बेटी को आए दिन तंग करता रहता है। दो दिन पहले भी उसने दरवाजा खटखटा कर उन्हें तंग करने की कोशिश की। उसने यह बात मकान मालिक को बताई। मकान मालिक ने उसे डांट फटकार भी लगाई। उस दिन से वह रोज उन्हें तंग करने लगा और बुधवार को जब मैं घर से बाहर गई थी तो उसने मेरी बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। उसके चलते दोनों में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। लड़के के घरवालों से पूछताछ की गई है। उसमें पता चला है कि दोनों कठुआ की तरफ भागे हैं। पुलिस को लगा दिया गया है। जल्दी उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।