फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पशु तस्करी का प्रयास नाकाम, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर आठ मवेशी मुक्त कराए हैं। साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तर किया है। एसएसपी के अनुसार पुलिस चौकी मानसर में पुलिस ने बिंदु पैडा में नाका लगाया था। इस दौरान एक महिंद्रा बोलेरो लोड कैरियर और अन्य टाटा मोबाइल को रुकने का इशारा किया। जो उधमपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

दोनों वाहनों की जांच के दौरान आठ मवेशी लदे पाए गए। चालक की पहचान सतनाम सिंह निवासी प्रताप सिंह पुरा तहसील रामगढ़, सांबा के साथ उसके सहयोगी मोहम्मद फरीद निवासी बिंदला तहसील रामनगर, उधमपुर एवं दूसरे वाहन चालक शकील अहमद निवासी राथैन तहसील, उधमपुर के साथ उसके सहयोगी कासिम निवासी राथम, उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। मवेशियों को मुक्त कर दिया गया। मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed