{"_id":"610988918ebc3ec37e1bba8f","slug":"crime-samba-news-jmu2408265199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संदिग्ध देखे जाने पर चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन संदिग्ध देखे जाने पर चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के स्मेलपुर इलाके में सुरक्षा बलों ने बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस के साथ तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा निहार रंजन को स्मेलपुर के एक निवासी का फोन आया। उसने इलाके में तीन ऐसे लोग देखे जाने की बात बताई जो संदिग्ध लग रहे थे।
फोन पर मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ ने पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी और सेना के जवानों को साथ लेकर तलाशी अभियान चलाया। उस इलाके का चप्पा-चप्पा छान मारा। हालांकि देर रात होने पर सुरक्षा बलों के हाथ ऐसा कुछ भी नहीं लगा और न ही कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी। इसके चलते तलाशी अभियान रोक दिया गया। मंगलवार सुबह होते ही पांच बजे फिर से सुरक्षा बल टीम के साथ उस इलाके में और उसके आसपास के इलाके में तलाशी अभियान में जुट गए। लगभग 10.00 बजे के करीब तलाशी अभियान खत्म किया गया।
थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि स्थानीय निवासी की सूचना के आधार पर इलाके में कार्रवाई की गई, लेकिन तलाशी अभियान के बावजूद ऐसा कोई भी गतिविधियां या कोई भी ऐसे संदिग्ध नहीं मिल पाए हैं। इलाके में हाई अलर्ट जारी है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस भी नजदीक है।