फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu news Two idols in Sheshnag temple of Mansar in Samba were broken and donation letters stolen

जम्मूः सांबा में मानसर के शेषनाग मंदिर में दो मूर्तियां खंडित कर दान पत्र चोरी

Mon, 06 Jul 2020 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jammu news Two idols in Sheshnag temple of Mansar in Samba were broken and donation letters stolen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू संभाग में सांबा जिले के धार्मिक स्थल मानसर में स्थित शेषनाग मंदिर में शनिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने दो मूर्तियों को खंडित कर दिया। वहीं मंदिर के दानपत्र को चुरा लिया। मंदिर में रह रहे महंत बद्री दास को कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कारगिल विजय के 21 साल: भारत के इस ‘बहादुर’ का खौफ इतना था कि पाकिस्तान कहता था 'चुड़ैल'
विज्ञापन


महंत के अनुसार वह रात को कमरे में सोया हुआ था। आधी रात के बाद उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दीं। वह कमरे का दरवाजा खोलने लगे, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। किसी तरह से दरवाजा तोड़ा बाहर आए तो दो मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था। दानपत्र भी गायब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत ने तत्काल ही सरपंच व पंच को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने मानसर पुलिस चौकी के प्रभारी को इसकी सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महंत के अनुसार काफी समय से दानपत्र को खोला नहीं गया है। उसमें काफी नकदी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed