{"_id":"5e63ec778ebc3eeb1d5e1b0e","slug":"crime-samba-news-jmu2055357140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेईयां में युवक के खाते से उड़ाए 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेईयां में युवक के खाते से उड़ाए 35 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। बैंक खाता सही करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के लोग ग्रामीणों को शिकार बना रहे हैं। वह अपने जाल में फंसा कर बैंक खाता नंबर, एटीएम का नंबर तक ले लेते हैं। बाद में एसएमएस के जरिये खाता धारक को पता चलता है कि उसके अकाउंट से रुपये निकाले लिए गए हैं।
ऐसा ही एक मामला जिले के रेईयां गांव निवासी विक्की के साथ गत दिवस हुआ। वह एक कारखाना में काम करता है। उसे एक फोन आता है कि और उससे बैंक का नाम व खाता नंबर पूछा जाता है। बाद में एटीएम नंबर और उसके बाद उसे कहा जाता है कि उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। उसका नंबर बता देना। आपका खाता ठीक कर दिया जाएगा। विक्की ने अनजाने में सब कुछ उन्हें बता दिया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर एसएमएस आ गया कि उसके खाते से 35 हजार रुपये निकले गए हैं। विक्की ने इस बारे में रख अंब टाली पुलिस चौके प्रभारी को भी बताया है। सनद रहे कि इससे पहले भी क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों के खाते से धोखाधड़ी की जा चुकी है। हालांकि बैंक व पुलिस की ओर से भी लोगों को ऐसी काल आने पर सतर्क रहने को कहा गया है।