फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,samba news

सर्विस राइफल से लगी थी जवान को गोली

विज्ञापन
crime,samba news
अखनूर। ज्यौड़ियां क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सैन्य जवान की मौत अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने से हुई थी। पुलिस की प्रथम दृश्टया रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सैन्य जवान बॉबी सिंह की मौत को लेकर सेना की ओर से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ज्यौड़ियां क्षेत्र में सेना की यूनिट में संतरी की ड्यूटी पर तैनात बॉबी सिंह की सर्विस राइफल की गोली से मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि बॉबी सिंह निवासी भिकनपुर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को उसकी सर्विस राइफल से गोली लगी थी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सेना भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस की देखरेख में उप जिला अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच में भी सैन्य जवान की मौत सर्विस राइफल की गोली से बताई गई है। पुलिस के एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार सैन्य कर्मी ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed