फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

महिला ने मीरां साहिब पुलिस थाने के बाहर किया हंगामा

विज्ञापन
crime
मीरां साहिब। स्थानीय क्षेत्र की एक महिला की बेटे व बहू द्वारा पिटाई करने पर पुलिस की ओर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर बुधवार को महिला ने थाने के सामने सड़क मार्ग पर लेट कर विरोध जताया।
विज्ञापन

मीरां साहिब ब्लॉक के गांव मखनपुर टेकरी की रहने वाली महिला नरेंद्र कौर पत्नी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शाम तक बेटे व बहू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर हंगामा किया। महिला ने बताया कि उसके बेटे व बहू के कहने पर कृपाण से हमला कर उसे घायल किया गया है घायल अवस्था में ही थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने बताया कि बेटा और उसकी बहू उसके साथ बुरा बर्ताव करते हैं। गाली गलौज करते हैं, और उसके साथ मारपीट करते हैं। स्थानीय पुलिस से मांग करते हुए कहा कि उसके बेटे और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया जाए। शाम तक उसके बेटे और उसकी पत्नी को हिरासत में न लेने पर महिला ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दियाऔर थाने के मुख्य गेट के बाहर जम्मू-आरएस पुरा के मुख्य सड़क के बीच लेट गई, और जाम लगा दिया। इसके चलते पुलिस कर्मियों ने उसे सड़क से हटाने की कोशिश की, मगर उसकी एक ही मांग थी कि जब तक बेटे और बहू को हिरासत में नहीं लिया जाता, वह सड़क से नहीं हटेगी। आखिर कार बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसको समझाने के बाद सड़क से हटाया।
विज्ञापन

------
पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों को हिरासत में ले लिया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा दबिश पर दोनों घर पर नहीं मिलने पर तलाश कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जहीर मन्हास, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed