फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

ससुराल में झगड़े के बाद अपने घर को कर दिया आग के हवाले

विज्ञापन
crime
कस्बे की की वार्ड दस में आग लगाने के बाद जला सामान।
आरएस पुरा। कस्बे की की वार्ड-दस में एक व्यक्ति ने अपने ही घर को आग लगा दी, और पुलिस थाने जा पहुंचा।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार सुबह वार्ड-10 की है। यहां के निवासी गुरदीप कुमार पुत्र चरण दास ने मंगलवार सुबह अपने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, और स्वयं घटना के बाद पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस को जानकारी दे कि उसने अपने घर को आग लगा दी है। गनीमत रही कि आग लगने के समय घर पर और कोई नहीं था। पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और स्वयं भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल कर राख हो गया था। पुलिस द्वारा अपने ही घर को आग लगाने के बारे में पूछे जाने पर गुरदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वो सोमवार को ससुराल गया था। वहां ससुराल के लोगाें ने उसके साथ मारपीट की, जिससे गुस्से में आकर शादी में दिए सामान को आग लगा दी।

थाना प्रभारी पवन डोगरा ने बताया कि फिलहाल अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस गुरदीप की पत्नी का इंतजार कर रही है। अगर उसकी पत्नी शिकायत दर्ज कराती है, तो गुरदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गुरदीप के पिता चरणदास का कहना कि अगर ससुराल वालों ने पीटा था, तो हमें वहां जाकर उनसे बातचीत करनी चाहिए थी। गुरदीप पहले सुबह दो लीटर पेट्रोल लाया, जिसे मैंने छुपा दिया था। बाद में फिर से पेट्रोल ले आया, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed