फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

स्कूटी की ढिक्की से दिन दिहाड़े तीन लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
crime
आरएस पुरा। आरएस पुरा कस्बे में दिनदहाड़े स्कूटी की ढिक्की से तीन लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रंगपुर निवासी आशा रानी पत्नी राकेस कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वीरवार दोपहर को आरएस पुरा के डाकखाने से उसने तीन लाख रुपए निकाले और स्कूटी की ढिक्की में रखे। इसके बाद दो किलोमीटर दूर स्थित एक निजी स्कूल से बेटी को लाने के लिए गई। लौटने पर स्कूटी की ढिक्की से पैसे गायब थे। महिला ने बताया कि स्कूटी की ढिक्की पहले से ही खराब थी। थाना प्रभारी पवन डोगरा ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवा कर देखा कि एक व्यक्ति स्कूल के गेट के अंदर देख रहा है। पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मीरां साहिब पुलिस थाने से 100 मीटर दूर दुकान में चोरी का प्रयास
पुलिस थाना मीरां साहिब से 100 मीटर दूर स्थित सचदेवा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर चोरों ने चोरी का प्रयास किया है। इस दौरान दुकान के शटर में लगे ताले और सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिला है। जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। शिकायत में दुकानदार यशपाल सिंह सचदेवा ने बताया कि सुबह जब दुकान पर पहुुंचा तो शटर में लगे ताले और सीसीटीवी कैमरा टूटा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। कस्बे के बाजार के दुकानदारों रूप लाल, इंद्र कुमार और रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाने से 100 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों को पुलिस का कोई भय नहीं है। दुकानदारों ने पुलिस से रात के समय बाजार में गश्त लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed