{"_id":"620d434eb8ae747cda14f7ad","slug":"crime-rspura-news-jmu2539787137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में धुत होकर अपने बाप को मार मार अधमरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में धुत होकर अपने बाप को मार मार अधमरा किया
बेटे द्वारा घायल बाप का इलाज करते हैं उप जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर
- फोटो : RSPURA
Link Copied
बिश्नाह। गांव कोठे बुलंदे में मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक बेटे ने अपने पिता को मार-मारकर अधमरा कर दिया। बताया जाता है कि बेटे उस समय नशे में धुत्त था। इस संबंध में बिश्नाह थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र देवराज मंगलवार रात नशे में धुत होकर घर आया। इस दौरान किसी बात पर गुस्से में आकर उसने पिता को पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से उसने पिता को उस समय तक पीटा जब तक कि वह अधमरा नहीं हो गया। किसी तरह आरोपी की मां ने पति को बचाकर घायल अवस्था में उसे रात के 11:30 बजे घायल अवस्था में इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पत्नी ने बताया कि उसका बेटा पहले पंजाब में रहता था। एक साल से वह यहीं रह रहा है। इसने मारपीट कर अपनी पत्नी को भी भगा दिया है। अब हमसे भी मारपीट करता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।