फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

भूमि विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, आठ लोग घायल

crime
भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव रतनाल में शुक्रवार को भूमि विवाद के चलते दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में तेजधार हथियार और डंडे पत्थरों चले। इस घटना में दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग इन्हें घायल अवस्था में उप जिला अस्पताल ले गए। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों इन्हें जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे संजय सिंह, संदीप सिंह पुत्र हिम्मत सिंह और उनके साथ धर्मेंद्र सर्वजीत पुत्र मेजर सिंह यह लोग गांव रतनाल में एक जमीन पर चहारदीवारी का कार्य शुरू कराने जा रहे थे। दूसरी तरफ सोमराज, रामदास पुत्र कोर सिंह, अक्षय पुत्र रामदास, बीना देवी पत्नी शमशेर ने काम को रुकवाया। उन्होंने कहा कि यह जमीन उनकी है। यह लोग इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। यह कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई गई और दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमला हो गया, जिसमें तेजधार हथियार डंडे और पत्थर चलने लगे। इस बवाल में दोनों तरफ से आठ लोग जख्मी हो गए। आसपास इकट्ठी हुई भीड़ ने उनमें बीच बचाव कराया और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू भेज दिया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों में इस जमीन को लेकर काफी पुराना विवाद चल रहा है। दोनों ही इसे अपनी-अपनी जमीन बता रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed