फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

गलीचा वेचने वाले गिरोह ने धोखाधडी की

विज्ञापन
crime
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में गलीचा बेचने वाले एक गिरोह के सदस्यों द्वारा एक राहगीर से धोखाधड़ी कर दी। वह रुपये लेकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि कस्बे के पुराने पिंड चौक में आटो स्टैंड के पास एक व्यक्ति बैठा था। उसके पास दो और लोग बैठ गए। थोड़ी देर बैठने के बाद माचिस मांगी। उस व्यक्ति ने नहीं होने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस दौरान एक व्यक्ति गलीचे बेचने के लिए वहां पहुंच गया और दोनों युवाओं को गलीचे दिखाने लगा। इन्होंने कहा कि वह सेना में हैं और गलीचे लेने हैं, दो हजार रुपये हैं। साथ वाले एटीएम से लेकर आता हूं। इस दौरान पहले बैठे व्यक्ति ने अपनी जेब से सात हजार रुपये गलीचे वाले को दे दिए और गलीचे वाला गलीचे छोड़ कर चला गया। दोनों युवक भी एटीएम चले गए। काफी देर तक वहां कोई नहीं आया। उस व्यक्ति ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। तब तक तीनों वहां से गायब हो गए। तीन-चार घंटे तक उक्त व्यक्ति जिसका नाम करतार चंद निवासी गांव फतेहपुर सलारिया है, इंतजार किया, लेकिन इन तीनों में कोई वापस नहीं आया। बाद में करतार चंद ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां लगे सीसीटीवी से फुटेज निकाली तो सारा घटनाक्रम रिकार्ड होने पर देखा। आखिर में अपने आप को सेना के जवान कहने वाले युवक बाइक पर जाते देखे गए, जबकि गलीचा बेचने वाला वहां गलीचे छोड़ पहले ही चला गया। पुलिस इस मामले की जांच कर गिरोह के लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed