फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

नाई की दुकान की दुकान पर कैंची मार युवक की हत्या

विज्ञापन
crime
मृत्क मुकेश रैना की फाइल फोटो - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। कस्बे से सटे गांव वूज नगर खारिया टीसीपी के पास सोमवार शाम को एक युवक की सीने में कैंची घोंप कर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान मुकेश रैना उर्फ हैपी (37) पुत्र प्रकाश चंद्र के रूप हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुकेश न्यू स्टाइल हेयर कटिंग सैलून में गया था। वहां सुरेंद्र कुमार नाम का युवक भी पहुंचा। मुकेश ने उससे मजाक में कुछ कह दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया। सुरेंद्र ने बार्बर की कैंची उठा उसके सीने में घाेंप दी। इस पर दुकान मालिक व अन्य लोग दुकान से भाग निकले। स्थानीय लोगों इस वारदात के बारे में मीरां साहिब थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुकेश का काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र कुमार को हिरासत में लेने के साथ सैलून चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुरेन्द्र कुमार व मुकेश रैना गांव बृज नगर के रहने वाले हैं। पहले भी उनमें मजाक हुआ करती थी, सोमवार को सैलून पर न जाने क्यों सुरेंद्र को इतना गुस्सा आ गया और उसने कैंची से उस पर हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि सुरेंद्र मानसिक तौर पर परेशान था। अक्सर उसे लोग जब उससे मजाक करते थे, तो उसने कभी किसी को न तो अपशब्द कहे और न हमला किया। मीरां साहिब पुलिस ने मुकेश का शव जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बड़ा मिलनसार था मुकेश रैना
मीरां साहिब। मुकेश रैना युवा कांग्रेस नेता के तौर पर पार्टी से जुड़ा होने के साथ मिलनसार युवक था। उसे मालूम होता कि सुरेंद्र उस पर हमला करेगा तो वह बचाव करता, लेकिन सुरेंद्र ने कैंची उठाकर उस पर हमला कर दिया। तीन भाइयों में दूसरे स्थान वह था। गांव खारिया पंचायत के सरपंच पवन रैना का कहना है कि सुरेंद्र ने पहले भी शनि मंदिर में इसी तरह झगड़ा किया था। इस समय वह गांव में किराना की दुकान कर रहा था। मुकेश की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत की गई है। इस मामले की जांच कर दोषी को कड़ी सजा देनी चाहिए। ताकि गांव में इस प्रकार की घटना न घटे। उन्होंने कहा कि एक परिवार के बेटे की बेवजह हत्या कर दी गई। मुकेश सुलझा हुआ युवक था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed