फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पड़ोसियों मैं चले तेजधार हथियार से दो युवक घायल ।

विज्ञापन
crime
पड़ोसियों मैं चले तेजधार हथियार से दो युवक घायल - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव लसवाड़ा में दो पड़ोसियों में किसी बात को लेकर जगड़ा हो गया। इसमें दोनों परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ तेजधार हथियार निकल लिए और एक दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला के लोगाें ने काफी प्रयास के बाद बीच बचाव किया और दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान राजकुमार व कोमल जीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं और बहुत दिनों से इनमें कोई विवाद चल रहा है। सोमवार देर रात को अचानक वह खूनी रूप धारण कर गया और दोनों भिड़ गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों के बयान दर्ज करने के बाद दोनों तरफ से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
सांबा। कस्बे के वीर भूमि पार्क के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन द्वारा स्कूटी सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे के करीब एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी न. जेके 21 डी- 6235 को वीर भूमि पार्क के नजदीक टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान सुरेश कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी घगवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed