{"_id":"6101a5248ebc3e58694ac8f1","slug":"crime-rspura-news-jmu240430749","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बिना वार्ड नंबर 3 में स्थित झुग्गी को बनाया निशाना।।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बिना वार्ड नंबर 3 में स्थित झुग्गी को बनाया निशाना।।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। बुधवार रात को चोरों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी जाहिर की है। इस बार किसी बड़े घर को नहीं बल्कि वार्ड-3 में स्थित प्रवासी मजदूर की झुग्गी को निशाना बनाया है। वार्ड-3 स्थित झुग्गी में छत्तीसगढ़ निवासी धनाराम दिहाड़ी लगाता है। बुधवार रात वह परिवार सहित झुग्गी में सोया था। इस बीच चोरों ने झुग्गी से 2800 रुपये और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों के आने की भनक लगते ही धन्नाराम ने शोर मचाया। मौका पाते ही चोर फरार हो गए। धनाराम ने चोरी की वारदात का मामला थाने में दर्ज कराया। संवाद
मंदिर में चोरी का प्रयास
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर अड्डा क्षेत्र में स्थित एक मंदिर से चोरी का प्रयास किया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने मंदिर में देखा कि दानपात्र टूटा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर कार्रवाई की और टूटे ताले का जायजा लिया। हालांकि किसी भी चोरी का हवाला पुलिस की तरफ से नहीं दिया गया है। पुलिस ने इलाके से तीन चोर पहले ही पकड़े हुए थे। उनसे दोबारा से इस विषय में पूछताछ की गई है। अभी फिलहाल इस चोरी के प्रयास का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद