फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

फरार चार हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

विज्ञापन
crime
फरार आरोपी मीरां साहिव पुलिस की हिरास्त में - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। गांव कीरपिंड में दो युवकों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार सभी चार हमलावरों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी आरएस पुरा के रहने वाले हैं। उनकी पहचान अमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, कमलजीत सिंह और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इनके पास से दो तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला करने का मामला पहले ही थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपियों ने मंगलवार को गांव कीरपिंड के पास आरएस पुरा से अपने गांव खौड़ बाइक पर जा रहे दो युवकों का रास्ता रोक कर उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर भाग निकले थे। थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि वारदात के दूसरे दिन ही एक आरोपी अमरजीत को पकड़ लिया गया था और मालूम हुआ कि उसने एक और वारदात आरएस पुरा क्षेत्र में भी की थी। जहां पहले से ही एक मामला थाने में दर्ज था। बाकी के हमलावर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed