फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर दो समुदायों में विवाद

विज्ञापन
crime
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहब के अधीन गांव तुतड़े में एक धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को मामले को शांत कराने में बड़ी मसक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एक समुदाय का कहना है कि आजादी के पूर्व वहां पर कब्रिस्तान था। दूसरे पक्ष का कहना है कि आजादी के बाद उक्त स्थान की भूमि पर किसी को नहीं दफनाया गया। बुजुर्ग लोगों का कहना है कि आजादी के बाद खाली भूमि पड़ी होने पर लोगों ने इसकी गिरदावरी भी करा रखी है। 20 वर्ष पूर्व भूमि पर शिव मंदिर का निर्माण किया गया। जो अस्थायी रूप से था। अब उक्त स्थान पर मंदिर स्थापित करना चाहते हैं। दो समुदाय में उपजे विवाद के बाद एसडीम द्वारा उक्त स्थान पर गत दिनों निर्माण नहीं कराए जाने के निर्देश जारी किए गए। शुक्रवार शाम को जब उक्त स्थान पर लोग पूजा कर लौट रहे थे तो दूसरे समुदाय के लोगों पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाते हुए कई लोग पुलिस थाना मीरां साहिब में पहुंचे और पत्थरबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed