फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पुलिस ने मंदिर चोरी का मामला सुलझाया

विज्ञापन
crime
गाँव नंदपुर के कबीर मंदिर में हुई चोरी करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
मीरां साहिब। मीरां साहिब पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया है। जो कुछ दिन पहले एक मंदिर में हुई थी। कबीर मंदिर नंदपुर के प्रबंधन ने कुछ दिन पहले मंदिर में चोरी के लिए पुलिस स्टेशन मीरां साहिब में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो युवकों की पहचान की। पुलिस ने इन दोनों पर कड़ी नजर रखी और पूछताछ करने पर इन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और इनवर्टर, बैटरी और ट्रांसफार्मर इनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उनकी पहचान मनमीत सिंह व विनय कुमार निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई। मीरां साहिब पुलिस पहले ही एफआईआर 17/2021 धारा 457/380 दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। थाना प्रभारी एजाज वानी ने कहा कि क्षेत्र में हुई चोरियों को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया। ताकि सक्रिय चोर गिरोह को पकड़ा जाए। पंचायत मलिकपुर के सरपंच रोमेश कुमार मेहशी ने मीरां साहिब पुलिस के चार दिन के भीतर मंदिर में हुई चोरी होने का मामला सुलझाने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed