{"_id":"6019a5e18ebc3e34037e93e3","slug":"crime-rspura-news-jmu228206174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कौला में दिन दिहाडे चौर नगदी व आभूषण ले उडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कौला में दिन दिहाडे चौर नगदी व आभूषण ले उडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कौला में दिन दहाडे़ चोर नकदी व आभूषण ले उडे़
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव कौला में एक सूने घर से चोर अलमारी में रखे सोने के आभूषण व नकदी ले उड़े। घर में हुई चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र शरम सिंह परिवार के साथ आरएस पुरा में खरीदारी करने गए थे। घर में किसी के न होने पर चोर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और आलमारी का लॉकर तोड़ कर सोने के आभूषण व नकदी चुरा कर ले गए। सुरेंद्र जब परिवार के साथ घर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी देखी तो उसे रखे दस तोले सोने के आभूषण व पचास हजार रुपये गायब थे। घर में हुई चोरी के बारे में आसपास के लोगों को सूचित करने पर लोग सुरेंद्र के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुए मौके का जायजा लिया और इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सुरेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। इस समय वह किसी और स्थान पर नौकरी कर रहे हैं। गांव में दिन- दिहाडे़ हुई इस प्रकार की चोरी से लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस से चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की।