फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Gang rape of a woman in Flyny Mandal police registered case

जम्मू: फ्लांय मंडाल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 12:46 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2023 12:46 PM IST
सार

सतवारी पुलिस स्टेशन में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Jammu: Gang rape of a woman in Flyny Mandal police registered case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू शहर के सतवारी पुलिस स्टेशन में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला ने कोर्ट में शिकायत दी थी कि 15 दिन पहले फ्लांय मंडाल के चार युवक जबरदस्ती उठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कई घंटे तक बंदी बनाकर रखा गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में अरुण कुमार, विजय कुमार और दो अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले में पुलिस कीजांच जारी है।

विज्ञापन


शौचालय से सेनेटरी का सामान चोरी

खादी ग्राम उद्योग की उपाध्यक्ष हीना भट्ट के सरकारी क्वार्टर में चोरों ने सेंध लगा दी। गांधीनगर स्थित भट्ट के सरकारी आवास में शौचालय से सेनेटरी का सामान चोरी हुआ है। घर बंद था और रविवार को जब भट्ट का नौकर वहां पहुंचा तो पाया कि चोरी हुई है। इस संबंध में गांधीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच के लिए जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed