{"_id":"5d9504918ebc3e93a9532b65","slug":"crime-news-samba-news-jmu1944206128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड क्षेत्र में मवेशी चोर गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड क्षेत्र में मवेशी चोर गिरोह सक्रिय
विज्ञापन
सांबा। जिले में गत माह से कई चोरियां हो चुकी हैं। जहां दुकानों में चोरी की वारदातें हुई हैं वहीं अब चोर मवेशियों को भी चुराने से नहीं डर रहे हैं। चोर गिरोह क्षेत्र में वाहनों के साथ-साथ अब मवेशियों की चोरी भी करने लगे हैं। पिछले दिनों मनानू पंचायत के गांव सताह में भी कुछ लोगों के मवेशी चोरी हुए थे। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि इससे पहले भी क्षेत्र से कई मवेशी चोरी हो चुके हैं।
गांव मनानू में सोमवार रात्रि को भी कुछ चोरों ने मवेशी चोरी का प्रयास किया था। चोर साथ में महिंद्रा लोड कैरियर लेकर आए थे। इससे पहले मनानू में किसी के घर से मवेशी खुले और जैसे ही मवेशी खुलने की भनक लोगों को लगी तो वह जाग गए और बाहर आए। उन्हें देख चोर मवेशी छोड़कर भाग गए। वहीं थोड़ी दूर खड़ी महिंद्रा लोड कैरियर का चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया। इसी बीच सरपंच सुनील चौधरी ने बताया कि इस बाबत उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। सनद रहे कि कुछ माह पूर्व रेईयां क्षेत्र से दुधारू गाय चोरी हो गई थी। जब राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट पहुंचे तो पुलिस के वाहन को देख कर चोर गाय छोड़ कर भाग निकले थे। इससे पहले भी रैपर, कठिलाई एवं मनोहर गोपाला क्षेत्र से मवेशियों की चोरी हो चुकी है।
चोर घर से दो बकरियां ले उड़े
विजयपुर। कस्बे के शिव नगर में मंगलवार की रात दो बकरियां चोरी और मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार पोला राम पुत्र सोनी राम निवासी शिव नगर ने बताया कि हमने दोनों बकरियों को आंगन में बांधी थी। सुबह देखा तो दोनों गायब थी। हर जगह देखा मगर कहीं नहीं मिली। उसके बाद विजयपुर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में थाना प्रभारी चमन गोरखा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।