{"_id":"68376dd027299b810301ce0a","slug":"crime-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-159-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नंदक गांव में घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नंदक गांव में घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल। क्षेत्र के नंदक, मंडल, करनाल गांव में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। बुधवार सुबह करीब छह बजे तेंदुए ने एक कुत्ते को घायल कर दिया।
क्षेत्र में पिछले कई साल से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। पुरमंडल के कई गांवों के लोगों की बकरियां, गायें, भैंसे और घोड़ों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है।
स्थानीय निवासी दर्शन कुमार का कहना है कि बुधवार सुबह छह बजे तेंदुआ उनके घर के पास घुस आया। कुत्ते ने तेंदुए को भगाने की कोशिश की और भोंकता हुआ तेंदुए के पास चला गया। इस पर तेंदुए ने कुत्ते को घायल कर दिया। तेंदुआ पास ही झाड़ियों में छिप गया। उसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। कुछ समय बाद तेंदुआ फिर घर के आंगन के पास आ गया। इस पर दर्शन कुमार और उसके परिवार जनों में शोर मचाया। स्थानीय निवासी विनोद सिंह और चरण दास आदि ने बताया कि वह शाम को बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक इकाई से छुट्टी करके घर जाते हैं। घर जाने में अंधेरा हो जाता है। उनको चार किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जाना पड़ता है। उनको कई बार तेंदुआ दिखा है और उनकी जान बाल बाल बची है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुओं को पकड़ कर चिड़ियाघर में रखा जाए। लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल जाने वाले बच्चे मिलों पैदल चलकर स्कूल जाते हैं। बढ़ रही तेंदुओं की संख्या से अब स्कूल जाने वाले बच्चों को भी खतरा है। स्थानीय निवासी आशुतोष का कहना है कि उनके गांव में भी तेंदुए ने एक घोड़े और बकरियों को अपना शिकार बनाया है।