{"_id":"69c5a74222d708ef6709756f","slug":"crime-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103557-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिंग रोड से अगवा किए जाफर \nका तीसरे दिन भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिंग रोड से अगवा किए जाफर का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
विज्ञापन
परिजन ने मीरां साहिब में रिंग रोड पर प्रदर्शन कर बेटे को ढूंढ़ने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रिंग रोड से बीते मंगलवार को अगवा किए 16 वर्षीय जाफर हुसैन का पुलिस तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा पाई। परिजन में मीरां साहिब रिंग रोड पर वीरवार को प्रदर्शन कर पुलिस से बेटे को ढूंढ़ने की गुहार लगाई। जाफर के पिता मोहम्मद फारूक ने कहा कि न जाने बेटा कहां है और किस हालत में है। भाई जाकिर हुसैन का कहना है कि पुलिस ने बाइक चला रहे शौकत अली के साथ दो अन्य युवकों को बुधवार को पकड़ा था लेकिन जाफर कहां है इसकी जानकारी नहीं जुटा पाई है।
मो. फारूक ने आरोप लगाया कि पुलिस मात्र कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है। परिवार के सदस्यों ने तीन दिनों से निवाला तक नहीं निगला है।
-- -
विशेष टीमें कर रहीं जाफर
हुसैन की तलाश : एसपी
उधर, एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर ने कहा कि मीरां साहिब पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ की जा रही है। जाफर हुसैन की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।