{"_id":"69b1df01eff032d697032ef7","slug":"crime-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103509-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महिला ने पति पर लगाया दो मासूम \nबेटियों के यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महिला ने पति पर लगाया दो मासूम बेटियों के यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार
आरएस पुरा पुलिस थाना क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही पति पर अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला की ओर से आरएस पुरा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार उसका पति 11 और छह साल की मासूम बेटियों के साथ घिनौनी हरकतें करता था। महिला का आरोप है कि ये घटनाएं उनके अलग होने से पहले उनके घर पर ही अंजाम दी गईं। लगातार हुए इस उत्पीड़न के कारण दोनों नाबालिग बच्चियां गहरे शारीरिक और मानसिक आघात से गुजर रही हैं।
पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बच्चियों की काउंसलिंग व मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और तथ्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। बताया जाता है दोनों के बीच अलगाव का मामला जम्मू की अदालत में चल रहा है। कोर्ट के आरोपी को बेटियों के पालन पोषण के लिए खर्च देने का आदेश दिया था। यह मामला गांधीनगर महिला पुलिस सेल में भी गया था। करीब ढाई साल पहले महिला सेल में सहमति के बाद पत्नी मायके से वापस आकर अपने पति के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन
-- -- -- -
आरोपी के परिजन ने आरोपों को आधारहीन बताया
उधर, आरोपी के परिजन ने इन आरोपों को झूठा और आधारहीन बताया है। परिजन का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। इसके कारण पत्नी काफी समय पहले मायके चली गई थी। बाद में दोनों सहमति से साथ रहने लगे थे। आरोपी के परिवार का दावा है कि पिता अपनी बेटियों का पूरा खर्च उठा रहा था। परिजन ने आरोप लगाया कि आपसी विवाद के चलते महिला ने उसे फंसाने के लिए यह साजिश रची है।