{"_id":"697298e257b6e4bb7c014b9d","slug":"crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110602-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन \nआरोपी काबू, छह मवेशी बदामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी काबू, छह मवेशी बदामद
विज्ञापन
- जिला पुलिस ने चोरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया
- वारदात में प्रयुक्त तीन वाहन भी जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज पशु चोरी के पांच मामलों को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के छह मवेशी बरामद किए गए हैं। वारदात में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को डगोड़ क्षेत्र से दो गायें चोरी होने की सांबा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इससे पहले भी पशु और वाहन चोरी के मामले सामने आ चुके थे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए थाना सांबा, पुलिस चाैकी सुपवाल और रख अंब टाली की संयुक्त टीम गठित की गई। खुफिया सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों मोहम्मद मंशा व मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर देवक के जंगल से दो गायें बरामद की गईं। साथ ही एक ऑल्टो कार, चोरी की बोलेरो और एक बिना नंबर की बोलेरो जब्त की गई।
जांच के दौरान थाना विजयपुर में दर्ज एक मामले में दो गायें बरामद की गईं। थाना बाड़ी ब्राह्मणा में दर्ज मामले में पुलिस ने दो गायें बरामद कर आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच जारी है। इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।