{"_id":"694da1babb669c148b046de8","slug":"crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110145-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युुवक पर हमले के तीन आरोपी \nगिरफ्तार, टोका और कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युुवक पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, टोका और कार जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा में युवक पर किया था जानलेवा हमला, दो आरोपी नाबालिग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा में युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। इनमें एक आरोपी वयस्क है जबकि दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तेजधार हथियार (टोका) और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है।
सोमवार देर रात बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड-4 निवासी शुभम मेहरा पर कुछ युवकों ने उस समय हमला कर दिया था जब उसने सड़क के बीच खड़ी गाड़ी पर आपत्ति जताई थी। हमले में शुभम का हाथ कट गया था। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों ने बाड़ी ब्राह्मणा-बिशनाह मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित के चाचा बंटी निवासी राजीव कॉलोनी, बाड़ी ब्राह्मणा की शिकायत पर थाना बाड़ी ब्राह्मणा में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर मुख्य आरोपी मोहित कुमार निवासी आरएस पुरा को गिरफ्तार किया। दो अन्य नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में प्रयुक्त टोका और हुंडई आई-20 कार भी जब्त कर ली है। एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।