{"_id":"6817c8adb438ada40d01a551","slug":"crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106154-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोरी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोरी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार थाना सांबा के अधीन पुलिस पोस्ट राख अंब टल्ली में अंकुर गोयल पुत्र राजिंदर गोयल मौजूदा निवासी बॉर्डर रोड सांबा ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक फैक्ट्री से एल्युमिनियम कॉइल और अन्य सामान चुरा लिया है।
इस मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल काटल निवासी छन्नी जस्सू सांबा, तरसेम लाल निवासी अखनूर और संदीप कुमार निवासी सदोह कैंप सांबा के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक स्क्रैप डीलर अभय महाजन निवासी सांबा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फोटो 4 एसबीए 3 : चोरी के मामले गिरफ्तार आरोपी