{"_id":"66107019dc3f1510be0fb8d4","slug":"crime-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101004-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्कर को गिरफ्तार कर कठुआ जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्कर को गिरफ्तार कर कठुआ जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जिला जेल कठुआ भेजा है। तस्कर की पहचान नरिंदर पाल उर्फ बुल्ला निवासी पुरोभाना आरएस पुरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार डिवीजनल कमिश्नर जम्मू के हिरासत आदेश के बाद पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया गया था। तस्कर कई एफआईआर में शामिल होने के बावजूद गतिविधियों में सुधार नहीं कर रहा था। युवाओं को नशे की आपूर्ति कर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के व्यापार को बढ़ा रहा था। इसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।