{"_id":"663f271b6b33c8a2f80ad923","slug":"crime-news-reasi-news-c-202-1-udh1005-110501-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने अवैध ढंग से ले जाए जा रहे 88 पशु छुड़ाए, छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने अवैध ढंग से ले जाए जा रहे 88 पशु छुड़ाए, छह तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
-अपराध में शामिल सात वाहन जब्त किए गए, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। रामबन पुलिस ने छह गोवंश पशु तस्करों को गिरफ्तार कर सात वाहन जब्त किए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से अवैध रूप से कश्मीर ले जाए जा रहे 88 जानवरों को भी बचाया है।
पुलिस के अनुसार एसएसपी रामबन अनुज कुमार के निर्देश पर बटोटे, चंद्रकोट व रामबन की पुलिस टीमों ने गोवंश तस्करी के प्रयासों को विफल कर दिया। बटोटे पुलिस टीम ने दो वाहनों को रोका। चेकिंग के दौरान इन वाहनों के अंदर 12 जानवर पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
एक अन्य मामले में चंद्रकोट पुलिस टीम ने दो वाहनों को रोका। जांच के दौरान वाहनों के अंदर 34 जानवर पाए गए। पुलिस ने कहा कि दो व्यक्तियों चंबलवास, बनिहाल निवासी तालिब हुसैन और कांगा, रामबन निवासी बदर दीन को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में पुलिस स्टेशन की पुलिस पार्टी ने एक वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन के अंदर 24 गोवंश पाए गए। पुलिस ने कुपवाड़ा निवासी परवेज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य मामले में रामसो पुलिस ने एक वाहन को रोकर 10 पशुओं को छुड़ाया। पुलिस के अनुसार अनंतनाग के मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक और मामले में धर्मकुंड पुलिस ने एक वाहन से 8 गोवंश को बचाया। पुलिस ने कहा कि रामबन निवासी मोहम्मद शाबिर और सुंबर, रामबन निवासी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। कुल 88 गोजातीय पशुओं को बचाया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।