फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Crime News of Jammu

Jammu News: सुंजवां सैन्य शिविर के पास संदिग्ध हिरासत में

Tue, 27 May 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 27 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Crime News of Jammu
जम्मू। सुंजवां सैन्य शिविर के बाहर एक संदिग्ध को छन्नी पुलिस ने हिरासत में लिया है। रविवार की शाम को स्थानीय लोगों ने सैन्य शिविर की दीवार के बाहर एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देखी तो तुरंत छन्नी हिम्मत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को हिरासत में लिया। इस दौरान सैन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे। पूछताछ में पता चला का वह मजदूर है और काम के लिए छत्तीसगढ़ से आया था। रास्ते का पता न होने की वजह से सैन्य शिविर की दीवार के पास ही बैठ गया। उसके पास से एक फोन नंबर मिला जो उसके भाई गणेश का है। जो पहले से ही जम्मू में काम करता है।
विज्ञापन


पांच मंदिरों और एक दुकान में चोरी

दोमाना। फ्लायं मंडाल की सुंब पंचायत में रविवार की रात में तोफ गांव में चार मंदिरों और एक दुकान में चोरी हो गई। कलियां गांव के एक मंदिर में भी चोरी हुई है। तोफ गांव के मंदिर के सेवादार हरनाम दास ने बताया कि जब मंदिर में सुबह पांच बजे पूजा करने पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। मंदिर के अंदर देखा तो मंदिर में चांदी का एक छत्र, माता का मंगलसूत्र, नथ, पूजा की थाली और मंदिर में लगे दानपात्रों के ताले भी टूटे हुए थे। दान पात्रों में 25,000 रुपये होने की बात कही जा रही है। कलियां के मंदिर में माता की सोने की नथ, टिक्का और हार चोरी हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed