{"_id":"6120165a8ebc3e799d3a85db","slug":"crime-news-murder-in-jammu-sanjay-nagar-jammu-city-news-jmu241950019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की ससुराल में अनबन पर दामाद और उसकी मां की कर दी हत्या, पिता जीएमसी में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की ससुराल में अनबन पर दामाद और उसकी मां की कर दी हत्या, पिता जीएमसी में उपचाराधीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आर्म्ड पुलिस के हेड कांस्टेबल ने संजय नगर एक्सटेंशन में बेटी के ससुराल में वीरवार रात खूनी खेल खेला। बेटी के ससुुराल में चल रही अनबन पर हेडकांस्टेबल ने जमाई और समधन की हत्या कर दी, जबकि समधी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पत्नी और तीन बेटियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
सिंह नगर जम्मू का रहने वाला पोपिंदर सिंह वीरवार रात अपने समधी राजिंदर सिंह के संजय नगर स्थित घर में जा घुसा। यहां उसने अपने जमाई अमनदीप (32), उसके पिता राजिंदर सिंह (62) और अमनदीप की मां शकुंतला कौर (60) पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें तीनों को गहरे घाव आए। यह वारदात वीरवार रात करीब 12 बजे की है। हमले के दौरान जब अमनदीप का परिवार चीखने-चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पड़े अमनदीप और उसके माता-पिता को तुरंत जीएमसी जम्मू पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान शकुंतला कौर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शुक्रवार शाम पांच बजे अमनदीप ने भी दम तोड़ दिया। अमन के पिता राजिंदर सिंह का उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल पोपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी और तीन बेटियों को भी हिरासत में लिया है। इनमें अमनदीप की पत्नी भी है।
जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले भी आपसी मतभेद चल रहा था। पोपिंदर की बेटी की ससुराल में अनबन चल रही थी। इससे दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ। लेकिन इस बार पोपिंदर ने बेटी के ससुराल घर में घुसकर दामाद और उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को मृतकों के रिश्तेदारों ने गांधीनगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की। शकुंतला कौर का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है, जबकि अमनदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
-------
पूरे मामले की जांच करेगी एसआईटी
मामले की जांच करने के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। इसकी कमान गांधीनगर के एसडीपीओ पुरुषोत्तम मेंगी को सौंपी गई है। जबकि गांधीनगर के एसएचओ, एक सब इंस्पेक्टर और कुछ अन्य अधिकारियों को टीम मेें शामिल किया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, इसलिए एसआईटी गठित की गई है।
- चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू
--------
सीसीटीवी फुटेज से जुटाए सबूत
पुलिस ने इस मामले में जांच के कई जरूरी सबूत जुटाए हैं। घटनास्थल पर शुक्रवार को क्राइम सीन दोहराया गया। साथ ही एफएसएल की मदद से जांच के जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के मोबाइल फोन समेत कई तरह की तनकीनी जानकारियां प्राप्त की हैं।