फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news,jammu news,mobile network pakistan company

बन तालाब में 11 किलो मीटर तक पाकिस्तानी कंपनी का नेटवर्क

विज्ञापन
crime news,jammu news,mobile network pakistan company
जम्मू। पाकिस्तान अपने आतंकी नेटवर्क को मदद पहुंचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहा है। इसमें सबसे बड़ी मदद अपने संचार नेटवर्क की फ्रिक्वेंसी बढ़ाना शामिल है। वीरवार को बॉर्डर से 11 किलोमीटर दूर बन तालाब क्षेत्र में पाकिस्तान की मोबाइल कंपनी का नेटवर्क आने लगा। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एसएसपी जम्मू ने मामले की तुरंत जांच करने के लिए टीम का गठन किया और सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक क्षेत्र में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने संचार विभाग से भी इतनी दूर नेटवर्क आने के बारे में पूछा। संचार विभाग ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दोमाना के एसडीपीओ कौशीन कौल ने कहा कि पाकिस्तान कई बार जान-बूझकर अपने मोबाइल नेटवर्क की फ्रिक्वेंसी बढ़ा देता है, ताकि आतंकियों की मदद कर सके। पुलिस के पास ऐसे कई मामले दर्ज हैं। आशंका है कि कहीं पाकिस्तानी नेटवर्क की आढ़ में कुछ लोग ऐसी साजिश में शामिल तो नहीं।
विज्ञापन

----------
तालाब तिल्लो और आनंद बिहार
में खंगाले गए घर और मोबाइल
एसएसपी श्रीधर पाटिल ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान के नेटवर्क का पता लगाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। आदेश मिलने के बाद तालाब तिल्लो और आनंद बिहार में सर्च ऑपरेशन किया गया है। कुछ घरों में तलाशी लेकर मोबाइल फोन भी जांचे गए। लेकिन मिला कुछ नहीं। एसडीपीओ दोमाना का कहना है कि इतनी दूर तक नेटवर्क आना चिंता का विषय तो जरूर है। लेकिन एक कारण यह भी हो सकता है कि उक्त क्षेत्र से कानाचक बॉर्डर बिल्कुल सामने है। जिसमें आसमान से भी कोई अड़चन नहीं। हो सकता है कि इस वजह से भी सिग्नल आ रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भुक्की और चरस के साथ एक काबू
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने भुक्की और चरस के साथ एक ट्रक चालक को पकड़ा है। चालक के पास से एक किलो भुक्की और 70 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी गगन चिब डिग्याना का रहने वाला है। पुलिस ने कुंजवानी की तरफ से डिग्याना जा रहे ट्रक को रोका और तलाशी लेने पर यह सामान बरामद हुआ।

डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक
जम्मू। शहर के अंबेडकर चौक पर एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इसमें चालक बाल बाल बचा। जानकारी के अनुसार ट्रक में एफएसीआई का राशन लदा हुआ था। अचानक चालक का ट्रक से नियंत्रण चला गया और ट्रक डिवाइवर से जा टकराया। यदि ट्रक पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed