{"_id":"5da0d7938ebc3e0130772e32","slug":"crime-news-jammu-news-jmu195018126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसएल की रिपोर्ट पर टिकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसएल की रिपोर्ट पर टिकी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रत्नूचक मामले में जांच अब पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी है। पुलिस ने दोनों ही जगहों पर जल्द रिपोर्ट पेश करने की सिफारिश की है। महिला के पास से मिला सूसाइड नोट ही अब इस मामले की गुत्थी को सुलझाएगा। जिसे जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा गया है।
पुलिस ने सूसाइड नोट एफएसएल के पास भेज दिया है। साथ ही मृतक महिला के पति संतोख सिंह की लिखाई भी एफएसएल के पास भेजी गई है। पुलिस को शक है कि कहीं संतोख ने तो महिला के नाम खुद का नोट लिख दिया। ताकि मामले को कमजोर किया जा सके। दोनों की लिखाई चेक की जाएगी कि कहीं दोनों सूसाइड नोट एक ही शख्स ने तो नहीं लिखे। वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक हरजीत सिंह की मौत दम घुटने से हुई है या फिर उसको किसी ने मारकर फेंका है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक महिला और उसके घर से मिले मृतक व्यक्ति के परिजनों के बयान भी रिकार्ड किए। पुलिस सभी के बयान दर्ज कर रही है। गौरतलब है कि रत्नूचक में एक पूर्व सैनिक के घर से एक महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला था। इसके दो दिन बाद ही उसी घर में एक व्यक्ति का शव बेड के अंदर बाक्स में पड़ा हुआ मिला।